यदुवंशी कुल में नेताजी मुलायम सिंह यादव को यदुवंशियों का अवतार मानते हुए यादव समाज के 100 से ज्यादा लोगो ने नेताजी की समाधि पर कांवर लाकर चढ़ाया गंगा जल ।
फर्रुखाबाद के नजदीक कपिलमुनि आश्रम के पास से गंगा नदी से कावड़ के रूप में गंगा जल लाकर सैफई में नेताजी की समाधि पर गंगा जल चढ़ाया गया ।इस बारे में गंगा जल चढ़ाने वाले यदुवंशियों का कहना था कि श्रीकृष्ण जी के बाद नेताजी मुलायम सिंह यादव हमारे लिए कलयुग के अवतार की तरह है ।हम यदुवंशियों ने मैनपुरी उप चुनाव में डिंपल यादव की जीत को लेकर नेताजी की समाधि पर मन्नत मांगी थी डिंपल यादव की जीत के बाद मन्नत पूरी होने पर नेताजी की समाधि पर गंगा जल चढ़ाया गया है।
वजह जानकर आप हो जाएंगे हैरान
दरअसल आज मैनपुरी जिले के राजेपुर गांव के यदुवंशी समाज के लोग गाजे बाजे और डी जे के साथ कावड़ यात्रा लेकर पहुंचे थे सैफई में नेताजी की समाधि पर समाधि पर पहुंचकर पहले लोगों ने नेताजी को प्रणाम किया और नेताजी के जयकारे लगाए और इसके पश्चात एक-एक कर सैकड़ों लोगों ने अपने कावड़ का गंगाजल नेता जी की समाधि पर चढ़ाना शुरू कर दिया। वही देखते-देखते लोगों की वहां भारी भीड़ इकट्ठा हो गई कि आखिर यह सब कुछ क्या हो रहा है। वही इस बारे में यदुवंशियों का कहना है कि जिस तरह से भगवान श्री कृष्ण हम सभी की रक्षा बिना किसी भेदभाव के किया करते थे ठीक उसी प्रकार से नेताजी भी हम सबकी रक्षा हमेशा करते थे वह भी बिना किसी भेदभाव के। हम सभी लोगों ने डिंपल यादव की जीत के लिए मन्नत मांगी थी वह मन्नत हमारी पूरी हो गई। जिसकी वजह से हम सभी लोग नेता जी की समाधि पर कांवड़ में जल भरकर आज चढ़ा रहे हैं नेता जी हम सभी के लिए हमेशा पूजनीय रहेंगे ।





