श्रीराम जन्मोत्सव पर निकली भव्य शोभायात्रा ,भाजपा विधायक अंकुर राज तिवारी के साथ भारी संख्या में युवाओं ने दिखाया उत्साह
संतकबीर नगर : रामनवमीं पर्व जिले भर में हर्षोल्लास से मनाया गया। इस बीच खलीलाबाद में हिन्दू वादी संगठनों द्वारा शोभा यात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा दिनेश चौबे के नेतृत्व में भ्रमण करते हुए जन जागरण करते हुए श्रीराम दरबार की झांकियां दिखाई गईं। इस दौरान शोभायात्रा में भारी संख्या में लोग हाथ में भगवाध्वज लेकर जय श्री राम के नारे लगाते रहे। खलीलाबाद के सदर विधायक अंकुर राज तिवारी ने कांटे चौराहे से शुरू हुई शोभायात्रा में युवाओं का उत्साह बढ़ाते हुए साथ साथ चलते रहें। हर तरफ भगवा ही भगवा दिखाई दे रहा था। जगह-जगह लोग पुष्प वर्षा के साथ शोभा यात्रा का स्वागत करते रहें। विधायक अंकुर राज तिवारी ने रामनवमी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि भगवान श्रीराम भारतीय संस्कृति के आदर्श का प्रतीक हैं. उनका जीवन मन, वाणी और कर्म में श्रेष्ठता लाने की प्रेरणा देता है. भगवान श्रीराम के आदर्शों पर चलकर हमें नए विश्व का निर्माण करने का संकल्प करना चाहिए। इस अवसर पर आनंद शंकर पाठक, छेदी यादव, अजय गोस्वामी, राकेश शर्मा, श्याम नारायण तिवारी, सौरभ जायसवाल, श्रवण कुमार अग्रहरी, मोनू शुक्ला, अंचल गुप्ता, संजय चौहान, सोनू गुप्ता, प्रभारी जय हिंद प्रताप, पतिराम मौर्या, दीपक मद्धेशिया, लाल चन्द, दूधनाथ प्रजापति, अजय चतुर्वेदी, संतोष चतुर्वेदी, राजेश वर्मा, विनोद कनौजिया, गोलू यादव, मनोज यादव समेत अनेक लोग मौजूद रहे।





