Type Here to Get Search Results !

विधायक की पत्नी ने थामा बसपा का दामन,मायावती ने दी बधाई

 खानपुर विधायक की पत्नी सोनिया शर्मा ने ली बसपा की सदस्यता


  खानपुर से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार की पत्नी सोनिया शर्मा ने रुड़की रोड स्थित निजी होटल में हुए कार्यक्रम में बसपा के पदाधिकारीयों की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की है। प्रदेश प्रभारी उत्तराखंड समसुद्दीन राइन ने कहा कि सोनिया शर्मा के बसपा ज्वाइन करने पर उत्तराखंड में पार्टी को मजबूती मिलेगी और सोनिया शर्मा हरिद्वार में नया इतिहास रचेगी। उन्होंने बताया के बसपा सुप्रीमो मायावती ने पहले ही सोनिया शर्मा को ज्वाइनिंग के लिए हरी झंडी दे दी थी। आज बसपा सुप्रीमो के आदेशानुसार सोनिया शर्मा को पार्टी में शामिल कर लिया गया हैं।इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओ व समर्थकों ने उनका फूल बरसाकर स्वागत किया। कयास लगाए जा रहे है के सोनिया शर्मा आने वाले 2024 में हरिद्वार लोकसभा सीट से बसपा की प्रत्याशी भी हो सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उमेश कुमार ने निर्दल प्रत्याशी के रूप में खानपुर से अपनी प्रत्याशीता दिखाई थी और भारी वोटों से जीत भी हासिल की थी। वह लगातार जनता व लोगों के बीच उमेश कुमार अपने पैर जमाते जा रहे हैं। बात अगर उत्तराखंड के राजनीति की करें तो उत्तराखंड के राजनीति में उमेश कुमार का अपना अहम स्थान रहा है ।ऐसे में अब उनकी पत्नी ने बसपा का दामन थाम लिया है तो कयासों का बाजार भी गर्म हो रहा है कि आखिर उमेश कुमार इस बार क्या नया करने वाले हैं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad