Type Here to Get Search Results !

हाथ में शराब की बोतल है तो हो जाये सावधान, कोई रख रहा है आप पर नजर

 शराब पीने का शौकीन है यह बंदर, लोगों से छीनकर पी लेता है शराब, बंदर को पकड़ने में जुटी वन विभाग की टीमें|


बंदरों के द्वारा लोगों पर हमला कर घायल कर देने की खबरें तो आपने बहुत सुनी और पढ़ी होंगी लेकिन शायद ही आपने कभी सुना होगा कि एक बंदर शराब पीने का इतना आदि है कि लोगों से शराब छीन कर पी लेता है।जी हां बांदा जिले में एक ऐसा ही मामला सामने आया है यहां पर एक बंदर के द्वारा शराब पीने का वीडियो वायरल हुआ है जिसमें बंदर शराब की बोतल लिए हुए मजे से शराब को डकारता दिखाई दे रहा है। जानकारी के मुताबिक यह बंदर शराब पीने का इतना आदी हो चुका है कि अगर यह किसी व्यक्ति के हाथ में शराब की बोतल देख ले तो यह शराब छीन लेता है और हमलावर हो जाता है। वहीं पूरी मामले को लेकर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि बंदर को जल्द ही पकड़ कर सकुशल जंगल भेजने का काम किया जाएगा और बंदर के साथ जिन लोगों ने यह गंदी हरकत की है कि उसे शराब पीने का आदी बना दिया है उनकी पहचान कर उनके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी|

बंदर के द्वारा शराब पीने का जो वीडियो में सोशल मीडिया में वायरल हुआ है वह जिले के मटौंध थाना कस्बे के बताया जा रहा है।मिली जानकारी के मुताबिक कस्बे के बस स्टैंड व इसके आसपास इलाकों में यह बंदर घूमता रहता है और जिस व्यक्ति के हाथ में यह शराब की बोतल देख लेता है,तो यह बंदर उक्त व्यक्ति पर हमलावर हो जाता है और शराब की बोतल छीन लेता है। यही नहीं बंद बोतल के ढक्कन को उसी अंदाज में खोलता है जैसे कि कोई शराबी शराब की बोतल को खोलता हो। मतलब यह है कि शराब की एक बूंद भी ढक्कन खोलते समय नीचे नहीं गिरती और फिर मजे से यह शराब पीता है. और बंदर के द्वारा शराब पीने का यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद हर किसी की जुबान पर यही बात है कि इस शराबी बंद से शराबी जरूर दूर रहें। वरना यह बंदर उनकी शराब की बोतल को छीन लेगा।

जिन लोगों ने बंदर को शराब पीना सिखाया उन पर होगी कार्रवाई

पूरे मामले को लेकर प्रभागीय वन अधिकारी संजय अग्रवाल ने बताया कि एक बंदर के द्वारा शराब के सेवन करने का वीडियो वायरल हुआ है और इस संबंध में हो हमें भी जानकारी हुई है। और मैंने इस बंदर को जंगल तक सकुशल पकड़कर छोड़ने के लिए टीम बना दी है,और जल्द ही बंदर को जंगल छोड़ने का काम किया जाएगा। इन्होंने कहा कि बंदर तो एक जीव है इसमें उसकी कोई गलती नहीं है,और उसके साथ जिन लोगों ने इस तरीके की हरकत की है और उसे शराब पीने का आदी बनाया है उनके खिलाफ कार्रवाई जरूर होनी चाहिए। इन्होंने कहा कि बंदर वन्यजीव की श्रेणी में नहीं आता फिर भी हम उसे जंगल तक छुड़वाने का काम करेंगे, और मामले की यह जांच जरूर करेंगे कि आखिर बंदर को शराब पीने का आदी किसने बनाया और उसके खिलाफ पशु क्रूरता अधिनियम के तहत कार्रवाई सुनिश्चित कराने का काम किया जाएगा।


Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad