Type Here to Get Search Results !

बढ़ सकती है मुख्तार व अफजाल अंसारी की मुसीबत

2005 में विधायक कृष्णा नंद राय की हत्या के मामले में 15 अप्रैल को आएगा फैसला।


साल 2007 में गाजीपुर के सांसद अफजाल अंसारी और उनके भाई मुख्तार अंसारी पर गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था । यह मुकदमा स्वर्गीय विधायक कृष्णानंद राय जिनकी हत्या 29 नवंबर 2005 को हुई थी।ह्त्या को आधार बनाते हुए किया गया था साथ ही मुख्तार अंसारी पर कृष्णानंद राय की हत्या के अलावा रुंगटा हत्याकांड का भी मामला शामिल था। इस मामले में लगातार कोर्ट के तरफ से कार्यवाही चल रही थी। और 1 दिन पूर्व इस मामले में बहस हुई और आज भी बहस चला और बहस पूरा हो गया है। वहीं इस मामले पर जजमेंट 15 अप्रैल को आना है।

शासकीय अधिवक्ता नीरज श्रीवास्तव ने बताया कि सन 2005 में विधायक कृष्णानंद राय की हत्या के बाद 2007 में अफजाल अंसारी पर विधायक कृष्णानंद राय की हत्या कांड को लेते हुए गैंगस्टर का मुकदमा दर्ज किया गया था ,साथ ही मुख्तार अंसारी पर कृष्णानंद राय की हत्या कांड के साथ ही रूंगटा हत्याकांड और उनके अपहरण का मामला को लेते हुए मुकदमा पंजीकृत किया गया था इस मामले में 1 दिन पूर्व भी बहस की गई थी और जो शेष बहस को आज पूरा किया गया है और जजमेंट की अगली तिथि 15 अप्रैल 2023 को नियत की गई है। अब यह देखने वाली बात होगी कि आगामी 15 अप्रैल को जो फैसला आता है वह फैसला किस तरह का होता है ।फैसले  को लेकर कयासों का बाजार गर्म है कि जो फैसला आएगा वह अफजाल अंसारी व मुख्तार अंसारी के खिलाफ आएगा या कुछ और। लेकिन अब यह देखने वाली बात होगी कि कोर्ट पूरे मामले को किस तरह से लेती है।



Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad