Type Here to Get Search Results !

भाजपा लोकतंत्र के लिये खतरा है-अखिलेश यादव

 



समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहा है कि भाजपा लोकतांत्रिक व्यवस्था को नष्ट करना अपना अधिकार मानती है। वह निर्वाचन प्रक्रिया को भी प्रभावित करने का काम करती है। भाजपा लोकतंत्र को कमजोर करना चाहती है। भाजपा की इन साजिशों के खिलाफ सतर्क और सावधान रहने की जरूरत है।

   अखिलेश यादव ने आज समाजवादी पार्टी के राज्य मुख्यालय लखनऊ में डॉ0 राममनोहर लोहिया सभागार में बड़ी संख्या में एकत्र पार्टी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि भाजपा की नीयत ठीक नहीं है। लोकसभा चुनाव में भाजपा को हराया गया है। अब उपचुनाव और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव में भी समाजवादी पार्टी भाजपा का सफाया करने को तैयार है।



    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता के संवैधानिक अधिकारों के खिलाफ षड्यंत्र करती रहती है। इसका विफल कराने के लिए समाजवादी पार्टी द्वारा मतदाताओं को जागरूक बनाने का अभियान भी चलाया जा रहा है। समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक व्यवस्था में हिस्सा लेने के लिए मतदाता सूची को ठीक कराने का काम प्राथमिकता से करना चाहिए ताकि भाजपा किसी भी साजिश या षडयंत्र में सफल न हो सके। जनता और सभी मतदाता इस बात का ख्याल रखें कि भाजपा मतदाता सूची में कोई गड़बड़ी कर चुनाव जीतने की नापाक कोशिश में सफल न होने पाये।

   अखिलेश यादव ने कहा कि कोई भी संगठन सच्चाई और निष्ठा से चलता है। समाजवादी पार्टी के नेताओं को जनता से निकट सम्पर्क रखते हुए उनके साथ सम्मान से पेश आना चाहिए। प्रत्येक स्तर के पार्टी कार्यकर्ता को समाजवादी पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों से जनता जनार्दन को अवगत कराते रहना है।

    अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा जनता के लिए चुनौती बन गई है। अन्याय और अत्याचार भाजपा का एजेंडा है। भाजपा की नीतियों के चलते समाज का हर वर्ग महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से पीड़ित है। बहन-बेटियों से अपराध का सिलसिला थम नहीं रहा है। भाजपा से राहत पाने के लिए अब समाजवादियों को जनता के सहयोग से 2027 के चुनाव में भाजपा का सफाया करना होगा।

         

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad