Type Here to Get Search Results !

अनिश्चित कालीन धरने पर किसान यूनियन

 समस्याओं को लेकर भाकियू टिकैत गुट का अनिश्चित कालीन धरना



 फतेहपुर जिले में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट ने बिन्दकी तहसील परिसर में अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया। यूनियन के नेताओं का आरोप है कि अधिकारियों व कर्मचारियों द्वारा किसी भी समस्या का संतोषजनक समाधान नहीं किया जाता है। अब किसान चुप बैठने वाले नहीं है सड़कों पर उतरकर ईट से ईंट बजाने का काम करेंगे।

 बिन्दकी तहसील परिसर में विभिन्न समस्याओं को लेकर भारतीय किसान यूनियन टिकैत गुट द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन शुरू किया गया। नेशनल हाईवे पर कल्याणपुर गांव के पास ओवर ब्रिज बनाया जाए। रिंद नदी में कुन्हू का डेरा व रामपुर के मध्य पुल बनवाया जाए। अधिशासी अभियंता विद्युत विद्युत का कार्यालय बिंदकी में खोला जाए। किसानों के नलकूपो में हो रही चोरियों का मुकदमा दर्ज कर चोरियों का खुलासा करने की मांग की गई। आवारा मवेशियों व बंदरों से निजात दिलाने की मांग की गई। इसके अलावा जाफराबाद ग्राम पंचायत के कुंदनपुर में ग्राम सभा की जमीन पर अवैध कब्जा किया गया है उसे खाली कराने की मांग की गई। किसानों को पर्याप्त डीएपी खाद दिए जाने की बात कही गई। गिट्टी मोरम से लदे ओवरलोड ट्रक में रोक लगाने की मांग की गई धरना प्रदर्शन के दौरान 3 सितंबर 2024 को पूरे जनपद की समस्याओं को लेकर मलवा रेलवे स्टेशन में अनिश्चितकालीन रेलवे चक्का जामकर महापंचायत करने का निर्णय लिया गया। 

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.

Top Post Ad

Below Post Ad